देवरिया :: वर्तमान और पूर्व की सरकार की कार्यशैली को जानती है जनता – संजय सिंह

🔴 शिकायत पत्रों पर भाजपा की है नजर, बढ़ रही है क्षेत्र में लोकप्रियता।
🔴 कृषि मंत्री का क्षेत्र विकास की ओर अग्रसित है, बिचौलियो की हुई है छुटियाँ।
🔴 पूर्व की सरकार में स्वार्थ हीं गठबंधन को तोड़ा करती थी।
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। विश्व की मजबूत पार्टी बीजेपी को आज तोड़ने के लिए कई समूह के पार्टियां इकट्ठा हो रही है। एकता बनाई जा रही है। मगर इस एकता समूह गठबंधन का असर विधानसभा के चुनाव में नहीं होने वाला है। पथरदेवा नगर पंचायत के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने ये बातें पत्रकारवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि आज सोसल मीडिया का जमाना है, प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक कार्यों पर एक्टिव है। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। पहले की सरकार कमियों को गांव स्तर तक नहीं जान पाती थी। मगर जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोर्टल की शुरुवात की है। लोगों की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि पहले की सरकार में देश की हालात ठीक नही थी। गठबंधन कर कुछ दिन बाद अपने स्वार्थ में गांठ को तोड़ दिया जाता था। लोगो को न्याय नहीं मिलता था पूर्व की सरकार केवल अपनी अर्थ व्यवस्था बनाया करती थी। लोग गरीबी का जीवन यापन करते थे। लोगो के घर बहुत कम मात्रा में टेलीविजन जैसे उपकरण होते थे। स्मार्ट मोबाइल नही थे। गांव-गांव पत्रकार नहीं थे। कोई सूचना सीघ्र नही मिलती थी। गाव और शहरों में बंजर भूमि जैसी हालात थी। कोई सेवा मौजूद नही थी। आज बड़ी मात्रा में प्रत्येक लोगों के पास संवाद पहुचने के लिए ट्विटर, फेसबुक व ह्वाट्सएप जैसी सेवाएं उपलब्ध हो गई है। जिससे हमारी भाजपा की सरकार तत्काल प्रभाव से उन कमियों पर नजर बना रही है एवं कोई भी कष्ट की बातें दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक आदि की दब नही पा रही है। लोगों के साथ हो रहे गलत वर्ताव की जानकारी भाजपा सरकार के शासन प्रशासन को तत्काल प्रभाव से हो जा रही है एवं उसका निस्तारण तुरन्त कर दिया जा रहा है। पहले की सरकारों में यह सेवाएं उपलब्ध नही थी लोग गांव नगर का समाचार तक को ठीक से नहीं जान पा रहे थे उनकी बातें कोई सुनने वाला नही था लोग पीड़ा झलने पर मजबूर थे। आज भाजपा की सरकार में गरीबी दूर की जा रही है। घर घर उपकरण पहुचाये जा रहे है। विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिए जा रहे है। आर्थिक हालात को सुधारने के लिए कई योजनाओं को घर तक पहुचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा अब लोगो को पिछले सरकार की तुलना में आज अनेकों लाभ मिल रहा है बीच – बीच मे से बिचौलियों का खेल बन्द हो गया है सरकारी लाभ सीधे जनता के द्वार तक पहुच रही है। लोगो को पूर्व की सरकार और वर्तमान की सरकार की कार्यशैली की जानकारी प्रमुखता से हो रही है। अब जनता किसी के बहकावे में नही जाने वाली है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के नेतृत्व में विकास कार्य जोरो से चल रहा है तथा आने वाले चुनाव में फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोग उत्साहित है। हमारी सरकार में अब धरातल से बिचौलियों की छूट्टी हो गई है। दूर-दूर तक कहीं वे दिखाई नहीं दे रहे है।