कुशीनगर :: पदोन्नत प्राप्त किये विवेचकों को विवेचना से सम्बन्धित कार्यशाला कर किया गया प्रशिक्षित

डेस्क कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। शासन के मंशानुसार रविवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्रा द्वारा वर्ष-2023 बैच के उप निरीक्षक व वर्ष 2023 से अब तक मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त किये विवेचकों का विवेचना से सम्बन्धित कार्यशाला आयोजित कराया गया ताकि विवेचना की गुणवत्ता में सुधार हो और न्याय प्रक्रिया को मजबूती मिले। वहीं कार्यशाला में कुल 170 उ0नि0 मौजूद रहे जिसमें वर्ष-2023 बैच के कुल 82 उप निरीक्षक व वर्ष 2023 से अब तक मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त किये कुल 88 उ0नि0 उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला के दौरान अनुभवी निरीक्षकों साइबर सेल प्रभारी मनोज कुमार पन्त, प्र0नि0 कोतवाली पडरौना रवि कुमार राय, रिट सेल प्र0नि0 शेषनाथ यादव, आईजीआरएस सेल प्र0नि0 अनिल यादव व फॉरेन्सिक टीम प्रभारी श्रीप्रकाश राय द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुए गम्भीर प्रवृत्ति के अपराधों जैसे- लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, दहेज हत्या, हत्या व पाक्सो एक्ट से संबंधित विवेचना करने के संबंध में जानकारी दी गयी। महिला संबंधी अपराध की विवेचना करने के संबंध में जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराध की विवेचना करने के संबंध में जानकारी दी गयी।
वहीं फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन करने व ई-साक्ष्य ऐप के संबंध में जानकारी दी गयी। इस कार्यशाला के दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द भट्ट, ज्वाइंट डॉयरेक्टर अभियोजन, जिला अस्पताल के डॉक्टर, पीआरओ कुशीनगर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।