देवरिया :: अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़

0
IMG-20250607-WA0457

डेस्क कुशीनगर केसरी, भटनी, देवरिया। ईद-उल-अज़हा जिसे बक़रीद के नाम से जाना जाता है। इस्लाम घर्म के अनुसार यह त्यौहार पैगम्बर हज़रत इब्राहीम द्वारा अपने बेटे की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है और पवित्र शहर मक्का की हजयात्रा की अंत का प्रतीक भी है।स्थानीय नगर और क्षेत्र में पूरे अक़ीदत और ऐहतराम के साथ अपने समय से मस्जिदों और ईद गाहों में नमाज़ अदा की गई। नगर के बड़ी मस्जिद ईमाम चौक की ईद गाह में नमाज़ के दौरान दुआ में नमाजियों ने अल्लाह से मुल्क की सलामती और अमन चैन की दुआ माँगी। बाद नमाज़ एक दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद भी दिया और अपने अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा किया।
इस दौरान बड़ी मस्जिद के ईमाम ने कहा कि इस त्यौहार में अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी दी जाती है। हज़रत पैगम्बर इब्राहिम की कुर्बानी की याद में इस अवसर को चिन्हित करने के लिए कुर्बानी देना शामिल है,जिसे उधिया के नाम से भी जाना जाता है।जिस दौरान हतवा गाँव सहित नूरीगंज, रजवाल,परसौनी, चाँदपार,मिश्रौली, खोरीबारी, घाँटी बाजार, सहित तमाम मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई।
इस मौके पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ नगर सहित क्षेत्र के तमाम मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ चाक चौबन्द रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed