देवरिया :: जिले में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच अदा की गई ईद -उल-अजहा की नमाज

0
IMG-20250607-WA0300

डेस्क कुशीनगर केसरी, पथरदेवा- देवरिया। ऐतिहासिक त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज जिले में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच अदा की गई। ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह व जामा मस्जिदों में मौलाना व कारी, मुफ़्ती ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई।
बघौचघाट जामा मस्जिद के पेश इमाम हाजी हसन ने ईद की नमाज के बाद कहा कि कुर्बानी अपने घरों पर करें। सड़कों पर गंदगी न फैलाएं। उन्होंने पानी को बचाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की बर्बादी न की जाए। पेड़-पौधे अपने घरों में भी लगाएं और घरों के आसपास भी लगाएं। आपसी भाईचारा कायम रखें और सभी एक दूसरे का सहयोग करें। मुल्क में अमन शांति की दुआ कराई गई। बसडीला मैनुदीन मौलाना दाऊद ने कहा कि ईदगाह का ख्याल रखें। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस की अपील-सड़क पर कुर्बनी ना करें
ईद की नमाज को लेकर ईदगाह कमेटी व प्रशासन ने बार-बार एलान किया था कि कोई भी सड़क पर नमाज ना पढ़े। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी इसको लेकर गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर सड़क पर नमाज न पढ़ने और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं करने का अनुरोध किया था। जिन लोगों को ईदगाह में जगह नहीं मिली उन्होंने ईदगाह के आसपास की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। इसके साथ ही क्षेत्र की 50 मस्जिदों में भी शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता रबुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष पथरदेवा – फकरुद्दीन खान, नेता मंजूर हसन , प्रबन्धक किंग्स पब्लिक स्कूल- जमशेद आलम, ग्राम प्रधान रामपुर महुआबारी- अफजल सिद्दीकी, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि- आरिफ पोलन सिद्दीकी , पूर्व पत्रकार हिंदुस्तान-अख्तर अंसारी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कमरे आलम , मैनेजर- मु0 इम्तियाज (पार्टी पॉइंट)पथरदेवा, ग्राम प्रधान मेंहा – अब्बास, प्रबन्धक मदरसा बजरहा – सगीर अहमद, डाक्टर एनुल हक, भाजपा कार्यकर्ता पहलवान मेहरुद्दीन अंसारी, सुहेल सिद्दीकी, डॉक्टर नूर सलाम, प्रधानाचार्य मदनी इण्टर कालेज- हामिद वारसी, प्रबन्धक अंग्रेज़ी स्कूल- बरकत अली, प्रबन्धक अंग्रेजी स्कूल तरकुलवा – जावेद उर्फ सुंदर बेल्हमा ,आजाद अंसारी, इत्यादि लोगो ने नमाज अदा कर मुल्क की दुवा मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed