देवरिया :: नगर पंचायत पथरदेवा का विकास जोरों पर – विनोद सिंह

डेस्क कुशीनगर केसरी, पथरदेवा- देवरिया। विधानसभा पथरदेवा के कण्ठी पट्टी निवासी ,भाजपा पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने विधानसभा 338 पथरदेवा के विकास कार्यो की सराहना की । उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जो विकास कार्य कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में हो रहे है उसकी सराहना जितनी कि जाय कम है। श्री शाही के द्वारा सर्व प्रथम नगर पंचायत का दर्जा दिलवाया गया। तथा नगर पंचायत में विकास कार्य हेतु अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा निर्देशित किया गया। आगे श्री सिंह ने कहा कि जो कार्य शेष बचे है उसके लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सरकार की योजनाओं को शिघ्रता से धरातल पर उतारने पर लगे हुए है। वही अभी कई क्षेत्रो को नगरपंचायत का दर्जा दिलवाने का प्रयास भी उनका जारी है। अंत मे विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत पथरदेवा में जोरो से विकास कार्य चल रहा है कृषि मंत्री के द्वारा हर संभव नगरवासियों के लिए राहत देने वाली तत्काल प्रभाव से कार्यो को कराने का प्रयास जारी है।