कुशीनगर :: एक वृक्ष सौ पुत्र समान, अपने जीवन में कम से कम दस वृक्ष अवश्य लगाएं – नवरंग सिंह

0
IMG-20250605-WA0734(1)

🔴विश्व पर्यावरण दिवस पर चेयरमैन ने सभासदों के साथ किया वृक्षारोपण

डेस्क कुशीनगर केसरी, मथौली बाजार, कुशीनगर। नगर पंचायत मथौली के सरदार भगत सिंह नगर स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर विशेष कार्यक्रम का गुरुवार को आयोजन किया गया।’एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मथौली नगर पंचायत चेयरमैन नवरंग सिंह व ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी सभासदों व नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया।
इस दौरान वृक्ष लगाते हुए चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना पर्यावरण और माँ गंगा की स्वच्छता का प्रतीक है। वहीं चेयरमैन ने वहां उपस्थित सभासदों व कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में कम से कम दस वृक्ष अवश्य लगाएं,एक वृक्ष सौ पुत्र समान कहा गया है। मानसून का आगमन वृक्षारोपण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त समय है। उन्होंने सभी से अपील की कि एक पेड़ लगाकर इतिश्री न करें, बल्कि व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करें और ऐसे स्थानों का चयन करें, जहां पेड़ों की कटाई की आवश्यकता न हो। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान पौधारोपण में कम श्रम और संसाधनों की आवश्यकता होती है, जिससे अधिक पौधे लगाए जा सकते हैं।
इस मौके पर ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत मथौली कार्यालय में पौधरोपण किया गया है। ये पेड़ – पौधे हमारी धरा की समृद्धि और भावी पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सब धरा को सुंदर और समृद्ध बनाने में योगदान दें, पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं। कार्यक्रम में नीम, पीपल और अन्य छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। स्थानीय नागरिक, स्वयंसेवक और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अर्बन फैलोशिप मुकेश कुमार, सभासद बसंत साहनी,उमेश साहनी,दिनेश राव,मानवेन्द्र सिंह,धमारी यादव, महेंद्र यादव, रविन्द्र सैनी,मोहन साहनी, नगर पंचायत कर्मचारी विजय सिंह, श्रीराम कुशवाहा व त्रिलोकी जायसवाल सहित तमाम सफाई कर्मचारी व नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed