प्रतापगढ़ :: प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के लिए बड़ी चुनौती – जीतलाल पटेल

0
IMG-20250605-WA0768

🔴 पर्यावरण सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बांटे गए कपड़े के झोले और पौधे, पर्यावरण को बचाने हेतु किया गया प्रेरित।

अमरजीत शर्मा, कुशीनगर केसरी, प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना की थीम के अनुसार उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रायबरेली उ.प्र. के प्रयोजकत्व में पर्यावरण सेना द्वारा सामुदायिक विकास केंद्र बोझी, विश्वनाथगंज में प्लास्टिक प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति के लिए जागरूक किया गया।
वहीं प्लास्टिक प्रदूषण जागरूकता के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के लिए चुनौती है इसके खात्मे के लिए सभी को जागना होगा।उन्होंने कहा कि पर्यावरण सेना इस दिशा में लंबे समय से लोगों को जागरूक कर रही है जो प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की पहल में स्वयं से आगे आकर अपना योगदान देना होगा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे ने कहा कि प्लास्टिक को कचरे के रूप में नहीं बल्कि एक संसाधन के रूप में देखना होगा और प्लास्टिक को रिसाइकल कराने में ग्राम पंचायत का सहयोग करें।उन्होंने गांव को हरित और स्वच्छ बनाने की ग्रामीणों से अपील की।
कार्यक्रम के आयोजक पर्यावरण सेना प्रमुख एवं विश्व जल पुरस्कार विजेता अजय क्रांतिकारी ने लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के सफाए के लिए जागरूक किया और कहा कि पर्यावरण के लिए प्लास्टिक जहर के समान है।जिससे प्रदूषण फैलता है और मानव स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। प्लास्टिक को जलाने के बजाय उसका त्याग करना सर्वोचित तरीका है।प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले और कागज के ठोंगे का प्रयोग कर हम दुनिया को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने प्लास्टिक की बोतलों के बजाय पुनर्प्रयोग में आने वाली स्टील,बांस या तांबे की बोतलों के प्रयोग पर जोर दिया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा पर्यावरण सेना की ओर से उपस्थित सभी लोगों को कपड़े का झोला भेंटकर गांव को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु संकल्पित किया गया।इसके पूर्व पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में अतिथियों द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के तहत आम, अमरूद और जामुन के पौधे रोपे गए और प्लास्टिक विरोधी झोला रैली के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त विश्व बनाते हुए पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। लोगों को एक पेड़ मां के नाम पेड़ों को लगाने हेतु पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में लगभग तीन सौ लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश पटेल, राजीव कुमार, सिंपल देवी, सोनिया पाल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश शुक्ला,विक्रम सिंह,रवि प्रकाश मिश्र,मुकेश पटेल,राज कुमार सरोज,विनोद पटेल,नकुल सिंह,शनि सिंह,धर्मेद्र सिंह,धैर्य कुमार तिवारी और आपदा मित्र नमन कुमार तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed