कुशीनगर :: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने पौधरोपण कर पृथ्वी को स्वच्छ तथा हरा भरा रखने का दिया संदेश

0
IMG-20250605-WA0634

🔴 जनपदवासियों से हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ व बरगद) वृक्षों का अपने घर के समीप लगाकर उसे मां की भांति संरक्षित करने एवं चौपाल संस्कृति वापस लाने हेतु किया गया आवाहन।

सतेन्द्र पाण्डेय, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 थीम पर आधारित पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा प्रकृति को हरा भरा तथा स्वच्छ, सुंदर बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।
बताते चलें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड दुदही के ग्राम बांसगांव चौरिया व खैरवा में पौधरोपण कर समस्त जनपदवासियों से हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ व बरगद) वृक्षों को अपने घर के समीप लगाकर उसे मां की भांति संरक्षित करने एवं चौपाल संस्कृति वापस लाने हेतु आवाह्न किया गया। वहीं जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने पेड़ों को मां की तरह पूज्यनीय मानते हुए उसकी सेवा, संरक्षा करने की अपील भी किया और कहा आप सभी से जनसहयोग अपेक्षित है। आम जनमानस की सहभागिता से हीं यह सफल हो सकता है।
वहीं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि आप सभी को सर्वप्रथम पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आप सभी से यह अपील करना चाहूंगा कि अपने आसपास पेड़ अवश्य लगाए। यहीं पेड़ कल को आपको छाया फल, जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी देंगे। उनकी देखभाल बिल्कुल अपने बच्चों की करें। पूरे जनपद में 37 लाख लगभग वृक्ष रोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है हम इससे कहीं आगे जाकर पौध रोपेंगे। इसकी शुरुआत आज से प्रारंभ की जाती है। प्रत्येक ग्राम सभा में एक स्थान चिन्हित किया जा रहा है जहां भविष्य में पूर्व की तर्ज पर चौपाल लग सकता है। उस स्थान पर हरिशंकरी पौधों पीपल, पाकड़ एवं बरगद को लगाएंगे जब यह कुछ सालों के उपरांत बड़े और छायादार हो जाएंगे तो उस स्थान पर बड़े बुजुर्गों की सहायता से ग्राम में मामले अधिकतर ग्राम में सुलझाने में अग्रिम भूमिका निभाएंगे। पहले भी यही हमारे समाज में प्रचलन था। ज्यादातर विवाद ग्राम के बड़े बुजुर्ग ही आपस में समझौते के आधार पर सुलह कराए जाते थे। हम सभी इसका शुभारंभ पुनः करेंगे। पेड़ को लगाने से ज्यादा अहमियत है उसे जीवित रखना उसका संरक्षण करना। आइए हमसब मिलकर एक संकल्प ले की एक पेड़ अपने मां के नाम का लगाएंगे उसकी सेवा तथा संरक्षण स्वयं हीं करेंगे। आगे आने वाले कार्यक्रम वनाधिकारी पेड़ों के नीचे उनकी छाया में ही आयोजित करें। आगे आने वाले वन महोत्सव में भी पेड़ लगाए जाएंगे। प्रकृति को सम्मान दें।ये हमे हर सुख सुविधा प्रदान करते है। जल्द हीं विवाद रहित राजस्व ग्राम अभियान भी शुरू करने जा रहा हूं। प्रत्येक ग्राम में एक भूमि विवाद रजिस्टर बनाए जाएंगे जिसमें सभी प्रकार के विवाद दर्ज किए जाएंगे। उनका हल ग्राम स्तर पर हीं सर्वप्रथम कराने का प्रयास किया जाएगा, अगर उच्च अधिकारियों की आवश्यकता पड़ी को उनका भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान का लक्ष्य है गांव की समस्या का गांव स्तर पर हीं निवारण करना।
इस असवर पर प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह, खंड विकास अधिकारी दुदही रामराज कुशवाहा, देवरिया सांसद प्रतिनिधि ईवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं अन्य जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed