पडरौना/कुशीनगर :: मुसहर बस्ती के बीच केक काटकर मनाया सूबे के मुखिया का जन्मदिवस

रीता अस्थाना, कुशीनगर केसरी, पडरौना, कुशीनगर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में नगर के चन्द्रगुप्त मौर्य नगर वार्ड के मुसहर बस्ती में स्थानीय लोगों व बच्चों के बीच केक काटकर उत्सव मनाया गया। इस दौरान 54 किलो मिठाईयां भी स्थानीय लोगों के बीच बांटी गई।
इस दौरान नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बकुलहां स्थित कान्हा गौशाला में गौ सेवा कर वृक्षारोपण भी किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा योगी आदित्यनाथ के कर्मठी, संघर्षशील और आध्यात्मिक जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के जीवन को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के बीच प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। साथ हीं योजना के लाभ से वंचित रह गए पात्रों के लिए कैम्प लगाकर सभी योजनाओं से जोड़ने की बात कही।
वहीं नपाध्यक्ष ने कहा कि पूज्य महाराज जी के प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद उत्तरप्रदेश ने आधारभूत ढांचे के अलावा शैक्षिक, औद्योगिक, आध्यात्मिक व स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किया है। आज का उत्तर प्रदेश एक तरफ सर्वाधिक मात्रा में अन्न उत्पादन कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाते हुए ब्रह्मोस मिसाइल भी बना रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश ने काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज में आध्यात्मिक रूप से सर्वाधिक पर्यटन को बल दिया है वहीं दूसरी तरफ सर्वाधिक एक्सप्रेसवे और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों का भी प्रदेश है। उक्त अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल सहित शिव मुसहर, बाला मुसहर, गुड्डू मुसहर, बन्नू मुसहर, श्रीकांत मुसहर, लालमति देवी, गीता देवी, सुनामी देवी, कौशल्या देवी, लालमुनी देवी, लालपति देवी, उमा देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी व बबिता देवी सहित अरुण सिंह, बृजेश शर्मा, विनय मद्धेशिया, आलोक विश्वकर्मा, गौरव चौबे, विजय शर्मा, गौरव मद्धेशिया, भास्कर पाठक, आदर्श जायसवाल, आकाश वर्मा, रोहन विश्वकर्मा व गौतम गुप्ता सहित तमाम मुसहर समाज के लोग उपस्थित रहे।