श्रावस्ती :: सड़क में गड्ढे पर नही है अधिकारियों की नजर

1
IMG-20250604-WA0763

डेस्क कुशीनगर केसरी, श्रावस्ती। इकौना के अंतर्गत ग्रामसभा टंडवा महंत के ग्राम परसौरामाफी में रोड की हालत दयनीय है, जो परसौरामाफी को मुख्य राज मार्ग से जोड़ता हुआ बीच गांव में जाती हैं। उस रोड पर लगभग एक एक फिट तक गड्ढे हो गए हैं। ग्राम प्रधान को कई बार इसके बारे में अवगत कराया गया फिर भी ग्राम प्रधान इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
इस समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर भी की गई परन्तु स्थिति अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है। रोड एवं नाली की दशा काफी खराब होने के कारण आए दिन लोग गिरते रहते हैं। जब थोड़ी सी भी बारिश हो जाती हैं तो नाली में पानी का जमावड़ा हो जाता हैं।जब भी इस बारे में ग्राम प्रधान से कहा जाता है तो वो बात को टाल देता है। अगर कोई ग्रामीण कहता है कि मैं इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक करूंगा तो प्रधान कहते है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
वहीं उच्चाधिकारियों से आग्रह है कि इसकी जांच कर के इस समस्या का समाधान किया जाए। जिससे लोगों को और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

1 thought on “श्रावस्ती :: सड़क में गड्ढे पर नही है अधिकारियों की नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed