देवरिया :: सूखी है नहर एक बूंद पानी नहीं, किसान हैं चिंतित – ब्रह्नाशंकर त्रिपाठी

0
IMG-20250604-WA0871

🔴 पूर्व कैबिनेट मंत्री ने उठायी आवाज कहा किसानों के खेत में अब तक नहीं पहुच पाई नहरों से पानी।
🔴 चिंतित किसान कर रहे नहर में पानी का इंतजार – ब्रह्नाशंकर त्रिपाठी।
🔴 भाजपा किसानों की हितैषी नही है – पूर्व मंत्री त्रिपाठी।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। विधानसभा 338 पथरदेवा से समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा किसानों की हितैषी पार्टी नहीं है। वर्त्तमान सरकार को किसानों की कोई चिंता विल्कुल नहीं है आज किसानों के खेतो में धान की फसल के लिए बीज किसानों के द्वारा तैयार करनी है परन्तु नहरों में पानी नही है, किसी प्रकार जो किसान धान की रोपनी के लिए बियाड़ तैयार कर लिए है। परन्तु रोपनी के लिए पानी की व्यवस्था नही है नहर सुख गए है, एक बूंद पानी नहरों में अब तक नही आया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानो की आय को दो दुगुना करने का वादा करती है, परन्तु ज़मीनी हकीकत यह है कि किसानों के धान की फसलों की रोपाई का समय धीरे – धीरे बीतता जा रहा है। रोपिया के लिए बियाड तैयार न होने से किसान चिंतित व दुःखी है। तथा इस सरकार के कार्य काल मे अधिक पीड़ा झेलने पर मजबूर है। उक्त बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री त्रिपाठी ने समाचार प्रतिनिधि से वार्ता कर कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed